{"_id":"6dd2df98e12c49ab6af7df1b9585511b","slug":"dance-songs-by-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गानों पर थिरके युवा, शाम तक चला बधाईयों का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गानों पर थिरके युवा, शाम तक चला बधाईयों का दौर
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बों और देहातों में भी नए साल को लेकर खासा उत्साह रहा। बुधवार रात
विज्ञापन
युवाओं ने सामूहिक रूप से नए साल का जश्न मनाया। जबकि गुरुवार को भी सुबह
से देर शाम तक लोग एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते रहे।
गुरुवार को पूरे दिन हाय, हैलो और हैप्पी न्यू इयर के संबोधन गूंजते रहे। करहल में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नगर के विभिन्न स्थानों पर युवा वर्ग उत्साह से सराबोर नजर आया। गीत संगीत नृत्य के साथ नए वर्ष का स्वागत किया गया। रात के 12 बजते ही नगर में आतिशबाजी होने लगी। लोगों ने हैप्पी न्यू इयर कहकर एक दूसरे को नए साल की बधाई दी।
भोगांव में भी जोश के साथ युवाओं ने जश्न मनाया। सर्द हवाएं भी युवाओं का उत्साह कम नहीं कर सकीं। युवकों ने मौज मस्ती कर गुजरे वर्ष को अलविदा कहकर नए वर्ष के आगमन का स्वागत किया। रात के 12 बजते ही लोगों ने मोबाइल पर अपने परिचितों, सगे संबंधियों को नए साल की बधाई दी।
बेवर में युवाओं ने गीतों पर मस्ती की। कुरावली में भी युवाओं ने पार्टी बम चलाकर रात 12 बजे न्यू ईयर की बधाई दी।