फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   dampar-skool vain kee takkar, saat bachche ghaayal

डंपर-स्कूल वैन की टक्कर, सात बच्चे घायल

Mon, 13 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 13 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
dampar-skool vain kee takkar, saat bachche ghaayal
हादसे में घायल बालक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के बेवर मार्ग पर सोमवार दोपहर छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूली वैन और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में वैन में बैठे सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जानकारी के बाद घटनास्थल पर अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मां लक्ष्मी देवी विद्यालय की स्कूल वैन सोमवार दोपहर को छुट्टी के बाद थाना क्षेत्र के गांव बरा में कुछ बच्चों को उतारने के बाद गांव अछईपुर जा रही थी। तभी बेवर मार्ग पर पीछे से आ रहे डंफर के चालक ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन के शीशे टूट गए वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई। अंदर बैठे बच्चों की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। आनन-फानन में घायल बच्चों को बाहर निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सात बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी होने के बाद गांव अछईपुर मे कोहराम मच गया। घायल बच्चों के परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां कोई न मिलने के बाद अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी।  
विज्ञापन


ये बच्चे हुए घायल
कुसमरा/बेवर। सोमवार को बेवर क्षेत्र में हुए हादसे में स्कूल छात्र पांच वर्षीय ईशू, चार वर्षीय काव्या, सात वर्षीय शिवा घायल हो गए। वहीं सात वर्षीय अर्चित, शिवानी 15, सोनी 12, सोनू सात निवासी गांव अछईपुर घायल हो गए। वहीं हादसे में वैन चालक वैन चालक मुनीश मिश्रा भी घायल हुआ है। वहीं ने डंफर और वैन को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि वैन में गैस सिलेंडर लगा हुआ था। हादसा बड़ा भी हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed