{"_id":"b7c2ee9d8485dcaec92dd65cf99753c6","slug":"crude-bombs-exploded-in-the-bushes-the-mother-daughter-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में फटा देशी बम, मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में फटा देशी बम, मां-बेटी घायल
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
कुसमरा(मैनपुरी)। गांव दूबर के पास बुधवार को झाड़ियों में रखा बम फट गया। हादसे में लकड़ी काटने गईं मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं बम फटने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार जो बम फटा है वह देशी है। संभवत: गांव वालों ने नीलगाय को भगाने के उद्देश्य से वहां रखा होगा।
गांव दूबर के पास लकड़ी लेने के लिए गांव अरसारा निवासी मीरा देवी (45) पत्नी मुंशीलाल सक्सेना पुत्री फूलमती (18) के साथ गई थी। जब वह अरिंद नदी पुल के समीप झाड़ियों में लकड़ी काटने लगीं। फूलमती ने जैसे ही झाड़ियों में कुल्हाड़ी मारी तभी जोर का धमाका हुआ। इससे फूलमती और पास में ही खड़ी मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। वहां मां-बेटी लहूलुहान पड़ी थीं। उनके शरीर में जगह-जगह कांच के टुकड़े घुसे हुए थे।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर कुसमरा में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहे सीओ भोगांव टीपी सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुसमरा चौकी और थाना किशनी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को पुलिस ने किशनी पीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस देर शाम तक बम के बारे में जानकारी जुटा रही थी। सीओ टीपी सिंह का कहना है कि संभवत: यह बम किसी आसपास के गांव के ग्रामीण ने नीलगाय को भगाने के लिए झाड़ियों में रखा होगा। जो फूलमती की कुल्हाड़ी की चोट से फट गया। उन्होंने कहा कि बम अधिक तीव्रता का नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर देशी बम किसने बनाया और यहां कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
दूसरे बम की अफवाह ने उड़ाए होश
कुसमरा। जिस समय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची फूलमती दूसरा बम भी मौके पर ही होने की बात कह रही थी। यह सुन जहां आम लोग घबरा गए। वहीं पुलिस फोर्स दूसरे बम को तलाशने में लग गई। हालांकि लगभग दो घंटे तक आसपास के क्षेत्र में तलाशी लेने के बाद भी दूसरा बम नहीं मिला।