{"_id":"699155b5f16058180f0acde4","slug":"crocodile-enters-house-in-mainpuri-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर में घुसा मगरमच्छ, मच गई चीखपुकार, पूरी रात दहशत में जागते रहे ग्रामीण; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर में घुसा मगरमच्छ, मच गई चीखपुकार, पूरी रात दहशत में जागते रहे ग्रामीण; देखें वीडियो
Sun, 15 Feb 2026 10:42 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:42 AM IST
सार
मैनपुरी के एक गांव में घर में आधी रात मगरमच्छ घुस आया। ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। रातभर ग्रामीण जागते रहे। सुबह वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
विज्ञापन
घर में घुसा मगरमच्छ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के घिरोर में घर में मगरमच्छ को देखकर अफरातफरी मच गई। चीखपुकार पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस माैके पर पहुंची। इसके बाद मगरमच्छ को रस्सियों से बांधा। सुबह वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
थाना क्षेत्र के गांव ढकरई निवासी नन्हे अपने घर पर पड़े छप्पर के चबूतरा पर सो रहे थे। रात में लगभग सवा दो बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर नन्हे उठे तो पांच फुट से अधिक लम्बा मगरमच्छ दिखा। चीखपुकार सुन ग्रामीण जगमोहन सिंह, जुम्मन खा, राजकपूर, शिव कुमार, ब्रजेश यादव, झम्मन खा, रक्षपाल, सहीम सहित आधा सैकड़ा से अधिक लोग एकत्रित हो गए।
रात में वन विभाग का नंबर न होने से पुलिस को फोन किया। रात ढाई बजे पुलिसकर्मी माैके पर पहुंचे। उपनिरीक्षक अनेक सिंह, सिपाही धर्मेन्द्र सिंह, रामवीर सिंह, चालक विनोद सिंह ने मगरमच्छ को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर रस्सी से बांध लिया।
विज्ञापन
सुबह पांच बजे वन विभाग के कर्मचारी वन दरोगा सुशील तिवारी, अशोक कुमार, मुकेश कुमार माैके पहुंच गए। सुबह सात बजे के लगभग वन विभाग की टीम मगरमच्छ को ले गई। वन दारोगा सुशील तिवारी ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित चंबल में छोड़ा जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन