फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Young man killed by rope throttled

रस्सी से गला घोंटकर युवक की हत्या

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
घिरोर। गांव भैंसामई में युवक विपिन कुमार की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। 21 मार्च से लापता युवक का शव शव मंगलवार को सुबह करीब छह बजे खेत में बनी झोपड़ी में पड़ा मिला। युवक की मां ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम भैंसामई के ग्रामीण खेतों की ओर गए तो गांव के बाहर गोविंद सिंह के खेत में पड़ी झोपड़ी में विपिन कुमार (21)  पुत्र कमलेश कुमार का शव पड़ा देखा। शव के पास रस्सी और एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। ग्रामीणों ने सूचना विपिन के परिवारीजनों को दी। विपिन की हत्या की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई है। शव के पास रस्सी और मोबाइल भी मिला है। परिवारीजनों के अनुसार मोबाइल विपिन का नहीं है। ऐसे में पुलिस मोबाइल के आधार पर जांच में जुट गई है। विपिन की मां मीरादेवी ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि गांव के ही इंद्रेश सेविपिन ने 30 हजार रुपये उधार लिए थे। पैसे न होने के कारण वह वापस नहीं कर सका था। 18 मार्च को इंद्रेश ने धमकी दी थी कि यदि तीन दिन में रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। 21 मार्च को विपिन को इंद्रेश और टीपू के साथ देखा गया था। 21 मार्च से ही विपिन घर से लापता था। मंगलवार को विपिन का शव मिला है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed