{"_id":"9238da29f2d0263f9a159b25ec27cba3","slug":"villagers-put-the-jam-on-the-student-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत पर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की मौत पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा(मैनपुरी)। थाना औंछा क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर साइकिल सवार भाई-बहन ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों स्कूल से पढ़कर घर जा रहे थे। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा के मामूली चोटें आईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला पाल निवासी अंशुल (15) पुत्र मुकेश औंछा के जेएस इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र था। कालेज में ही उसकी बहन संध्या भी कक्षा 11 में पढ़ती है। मंगलवार को छुट्टी के भाई-बहन साइकिल से अपने घर जा रहे थे। दोपहर 1:30 बजे के लगभग जब साइकिल औंछा-मैनपुरी मार्ग पर औंछा के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर से संध्या उछल कर दूर जा गिरी। उसे मामूली चोटें आईं। जबकि अंशुल ट्रक के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया। सूचना पर कुरावली, घिरोर, औंछा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार गजराज सिंह ने पहुंच कर ग्रामीणों को उचित कार्रवाई और मुआवजा का आश्वासन दिया। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर तीन घंटे बाद 4:30 बजे ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने अंशुल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं चालक ने अपना नाम विजय पुत्र रामनरेश निवासी नदौरा थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद बताया। विजय ने बताया कि वह औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला देवी निवासी रामविलास के यहां रिश्तेदारी में जा रहा था।