{"_id":"572a32464f1c1b51795cd4e7","slug":"the-young-man-s-body-was-found-under-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के नीचे मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ के नीचे मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 04 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक का शव बुधवार सुबह क्रिश्चियन मैदान में बरगद के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। युवक का गला रस्सी से घाेंटा था। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया है।
मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर सात ए का रहने वाला प्रदीप कुमार (35) शराब पीने का आदी था। मंगलवार रात को वह परिवारीजनों से गोला बाजार रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर चला गया। बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस ने परिवारीजनों को उसकी मौत की सूचना दी। प्रदीप की लाश नगर के क्रिश्चियन मैदान में एक बरगद के पेड़ के नीचे पड़ी मिली। उसके गले में फंदा लगाए जाने के निशान थे। परिवारीजनों का आरोप है कि प्रदीप की गला घोंटकर हत्या की गई है। लेकिन हत्या करने वाले कौन हैं। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। परिवारीजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।