{"_id":"c38bcb6bb0e399ba95bfc01cb8329956","slug":"siblings-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भाई-बहन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में भाई-बहन घायल
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
करहल। मैनपुरी रोड पर शनिवार पूर्वाह्न तहसीलदार की जीप की टक्कर से बाइक पर सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिये करहल नगर से खरीदारी करके वापस अपने गांव जा रहे थे। दुर्घटना के समय सरकारी जीप में तहसीलदार सवार नहीं थे। उसे तहसील का ही अस्थाई कर्मी नशे की हालत में चला रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी रवींद्र ंसिंह (20) शनिवार को बहन बबिता (18) के साथ रक्षाबंधन पर बाजार करने करहल आए थे। जब वह इटावा-मैनपुरी निर्माणाधीन बाइक से रेलवे लाइन क्रासिंग के निकट पहुंचे तभी तहसीलदार करहल की सरकारी जीप (यूपी 84जी/0053) के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों भाई बहन को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। उसने हादसा करने वाली तहसीलदार की जीप और उसे चला रहे कर्मचारी पंकज को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। पुलिस के अनुसार जीप चालक पंकज शराब के नशे में था। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। लोगों ने बताया कि तहसीलदार की गैरमौजूदगी में तहसील में ही कार्यरत पंकज कुमार अपने निजी काम से खुद चलाकर ले जाता था।