{"_id":"5832f4034f1c1bb204b3a4a8","slug":"sharaab-taskaron-ne-pulis-par-kee-phaayaring","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस ने रविवार देर रात एक संदिग्ध एक्सयूवी का पीछा किया। इस दौरान गाड़ी में सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। कुछ दूरी पर पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी में बैठे दो लोगों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से एक रिवाल्वर और 19 पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद हुई। पकडे़ गए लोग एटा के रहने वाले हैं और पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं।
रविवार देर रात थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली की एक एक्सयूवी में सवार कुछ लोग तस्कर गैर प्रांत की शराब सप्लाई के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बीलों-भनऊ मार्ग पर नाकाबंदी की। तभी एक्सयूवी तेजी के साथ मार्ग से गुजरी पुलिसकर्मियों के रुकने का इशारा करने पर चालक ने गाड़ी तो तेजी से भगा दिया। थानाध्यक्ष ने पुलिसबल के साथ गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया।
नगला देवी के समीप एक्यूवी में सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। लेकिन गांव से कुछ दूरी पर ही पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया। तलाशी के दौरान 19 पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब लदी हुई थी। पुलिस ने गाड़ी में बैठे रीतू निवासी गांव पचंदा और शरद निवासी गांव पुराहार थाना अलीगंज एटा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त लोगाें पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके चलते वह जेल भी जा चुके हैं। सोमवार को दोनों को जेल भेजा गया।