फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Reflex truck full of animals, the young man's death

पशुओं से भरा ट्रक पलटा, युवक की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Reflex truck full of animals, the young man's death
करहल(मैनपुरी)। थाना करहल क्षेत्र में रविवार की सुबह पड़रो से भरा ट्रक एक मौरंग से भरे ट्रक से टकरा गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 50 पड़रा मर गए। ट्रक का चालक एवं दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। वहीं जीवित 40 पड़रा ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिए गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह छह बजे के लगभग थाना करहल क्षेत्र में मैनपुरी-इटावा मार्ग पर ग्राम कांकन के समीप एक ट्रक मौरंग से भरे ट्रक से टकरा गया। इससे बालू भरा अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पहुंच गया। पड़रों से भरे ट्रक में बैठा झांसी के कोतवाली सदर के ओरछा गेट निवासी फिदा हुसैन कुरैशी (32) पुत्र जफर कुरैशी बालू वाले ट्रक को देखने के लिए नीचे उतरा। तभी अनियंत्रित ट्रक खड्ड में पलट गया। इस दौरान फिदा हुसैन की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं पड़रों से भरा ट्रक भी पलट गया। इससे उसके चालक एवं तीन अन्य घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने इलाज के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने जब ट्रक की तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें पड़रा भरे गए थे। ट्रक में से जब पुलिस ने पड़रा निकाले तो उसमें 90 पड़रा मिले। 50 की मौके पर ही मौत हो गई। 40 को पुलिस ने घायल हालत में ही ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। भाना प्रभारी ने बताया कि मृत पड़रों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें दफनाया जा रहा है। फिदा हुसैन ही पड़रों को लेकर झांसी से अलीगढ़ जा रहा था। वहीं पुलिस ने फिदा हुसैन के परिवारीजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed