{"_id":"de19ce577b8d7cbb33fa30f1ae2e609e","slug":"prime-candidates-supporters-clashed-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, फायरिंग
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगंाव। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दीपा में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष के समर्थक के पेट में गोली लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
बताते हैं कि विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र की ग्राम सभा अहिरवा इस बार सामान्य महिला श्रेणी के लिए अनारक्षित है। इस ग्रामसभा पर नौ उम्मीदवार प्रधान पद के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। बुधवार को लगभग 12 बजे ग्राम अहिरवा निवासी प्रधान पद प्रत्याशी रतना चौहान के पति विजेंद्र उर्फ पप्पू चौहान अपने समर्थकों के साथ बोलेरो एवं कार से ग्राम नगला दीपा में वोट मांग रहे थे। वहीं एक अन्य प्रत्याशी मधु के पति कुलदीप भी अपने समर्थकों के साथ गांव में ही वोट मांग रहे थे। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों का आमना सामना होने पर विवाद हो गया। कुछ देर बाद मारपीट और फायरिंग होने लगी। इससे मधु के समर्थक कुरावली निवासी सपा नेता राघव के गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। दोनों के समर्थक भागने लगे। कुछ ही देर में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। उन्होंने दोनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बोलेरो के चालक अहिरवा निवासी मुजफ्फर अली ने किसी प्रकार एक मकान में घुसकर जान बचाई। घायल युवक राघव को सैफई में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस को होने पर थाना पुलिस के अलावा उपजिलाधिकारी एमपी गुप्ता, सीओ टीपी सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी। सीओ टीपी सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। तहरीर मिलेगी तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।