फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   No money to pay for alcohol patricide

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पिता की हत्या

Sat, 08 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 08 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
No money to pay for alcohol patricide
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
शराब खरीदने के लिए रुपये देने से इंकार करने पर शनिवार को पुत्र ने पिता की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी को खेत में भागते समय हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद करने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।         
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लाखनपुर निवासी बालेश्वर (62) गांव स्थित मोहन इंटर कालेज से वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हुआ था। उसका एक पुत्र रवींद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। दूसरा पुत्र अनुज शराब पीने का आदी है। शनिवार को आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा पिता से शराब खरीदने के लिए रुपये मांगने लगा। पहले तो पिता ने उसे शराब छोड़ने को समझाया लेकिन वह जिद पर अड़ गया। इस दौरान पिता पुत्र में झगड़ा होने लगा। तभी अनुज ने घर में रखी ईंट लेकर पिता के सर पर कई वार किए। कुछ ही देर में लहूलुहान बालेश्वर की सांसे थम गई। शराब के नशे में धुत अनुज हत्या करने के बाद भी वहीं मौजूद रहा। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। थानाध्यक्ष अनुज सैनी ने पुलिसबल के साथ खेत से उसे गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली।  
विज्ञापन


तीन दिन पहले पत्नी को भी पीटा था
बरनाहल (ब्यूरो)। अनुज शराब पीने के बाद घर में आए दिन मारपीट और गाली गलौज करता था। तीन दिन पूर्व भी उसने शराब पीने की मना करने पर पत्नी को भी पीटा था। मारपीट में पत्नी का पैर टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव में थाने पहुंचे परिवारीजन
बरनाहल (ब्यूरो)। पिता की हत्या के हत्या के मामले में पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची। वहां कुछ देर बाद परिवारीजन भी पहुंचे उन्होंने हत्या की बात से इंकार करते हुए इसे एक दुर्घटना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed