फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   na badamaashon ke skech banavaen, na kiya aaeedee ka milaan

न बदमाशों के स्केच बनवाए, न किया आईडी का मिलान

Fri, 08 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 08 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
na badamaashon ke skech banavaen, na kiya aaeedee ka milaan
डकैती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कचहरी रोड स्थित केनरा बैंक में लाखों की डकैती की वारदात को पांच दिन बीते चुके हैं, मगर आला अधिकारियों के प्रयासों को देखकर नहीं लगता कि वे बैंक लूट की घटना के खुलासे के प्रति गंभीर हैं। बदमाशों को बैंक में मौजूद कर्मियों ने बेनकाब देखा, बावजूद इसके अभी तक पुलिस ने पहचान के आधार पर बदमाशों के स्केच जारी कराने के प्रयास नहीं किए। न ही आईडी का मिलान किया है। दोपहर को जरूर पुलिस बैंकों की  चेकिंग करती नजर आई। 
विज्ञापन


हथियारों से लैस बदमाशों ने कचहरी रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा से करीब 20 लाख रुपये की लूट की थी। पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस खुलासे के नाम पर महज औपचारिकता करती नजर आ रही है। नगर के बैंकों में विशेष सतर्कता के नाम पर दो होमगार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। जिनके हाथों में थमाई गईं राइफलें शायद समय आने पर धोखे के सिवाय कुछ नहीं देंगी। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बिंदु पर भी पुलिस अभी भी लापरवाही बरत रही है। अभी तक बैंक कर्मियों के बताए हुलिए के आधार पर किसी भी बदमाश का स्केच नहीं बनवाया गया। पुलिस अधिकारी मानते हैं कि घटना से पहले कई दिन तक रैकी की गई। अगर ऐसा है तो हो सकता है घटना में शामिल किसी बदमाश का बैंक में आना जाना भी रहा हो। हो सकता है रैकी करने वाला का खाता भी बैंक में हो, लेकिन पुलिस ने किसी भी बैंककर्मी से खाताधारकों की फोटो दिखाकर पहचान के प्रयास करना भी जरूरी नहीं समझा। हालांकि पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed