फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   I am against killing off Beaver

हत्या के विरोध में बंद रहा बेवर

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
I am against killing off Beaver
बेवर। कस्बा निवासी व्यापारी की बुधवार रात वसूली कर लौटते समय बदमाशों ने भोगांव बेवर मार्ग पर लूटने के बाद हत्या कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर बेवर के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कस्बे का बाजार बंद कर पुलिस से हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी राजेंद्र प्रसाद भारद्वाज के पांच पुत्र हैं। वह कस्बा और आसपास क्षेत्र में कई कंपनियों का माल सप्लाई करते हैं। उनका तीसरे नंबर का पुत्र सुनील भारद्वाज (35) के पास पीएंडजी कंपनी की एजेंसी है। इसके माल की सप्लाई वह भोगांव, बेवर और आसपास के क्षेत्र में करता थे। परिवारीजनों के अनुसार सुनील बुधवार को करीब दो बजे के लगभग घर से भोगांव वसूली की बात कहकर गया था। जब वह देर सायं तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसका मोबाइल फोन मिलाया। घंटी जाती रही फोन किसी ने नहीं उठाया। रात करीब 11 बजे के लगभग मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इस पर परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। घर वालों ने इसकी सूचना थाना बेवर पर दी। पुलिस ने बताया गया कि एक लावारिस शव थाना भोगांव क्षेत्र में ग्राम सरैया अरम सराय के निकट वाहन सवार फेंक गए हैं। इस पर रात्रि में भोगांव पहुंचे परिवारीजनों ने थाने पर संपर्क किया। पुलिस के शव का फोटो दिखाने पर परिवारीजनों ने उसकी पहचान सुनील के रूप में की। सुबह थाना भोगांव पुलिस परिवारीजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहां सुनील का मोबाइल काफी देर तलाश किया गया लेकिन वह नहीं मिला। वहीं घटना की जानकारी होने पर कसबा बेवर में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। व्यापारियों में सुनील की हत्या की खबर से आक्रोश था। आक्रोश जताने वाले व्यापारियों में रामबाबू कुशवाह, मुरारीला गुप्ता, गप्पू भारद्वाज, सरितकंात भाटिया, आकाश मिश्रा, रमन शुक्ला आदि शामिल हैं। वहीं देर शाम पीएम के बाद पुलिस ने शव परिवारीजनों को सौंप दिया। इसके बाद उसका दाह संस्कार कर दिया गया। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन


घटना के अतिशीघ्र खुलासे की मांग
मृतक सुनील का वर्ष 2006में विवाह हुआ था। उसकी एक पुत्री भी है। राजेंद्र प्रसाद और उनके पुत्रों की बाजार तथा आम व्यवहार अच्छा होने से पूरा नगर घटना की जानकारी होने पर उन्हें सांत्वना देने पहुंचा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुलिस कप्तान से घटना के अतिशीघ्र खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचित का होगा वाहन
परिवारीजनों परिजनों ने बताया कि वह रोडवेज बस से आता जाता था। भोगांव में जब वसूली कर वह लौट रहा था तो निश्चित तौर पर किसी जानकार के वाहन में बैठा होगा। या फिर सुनील को बदमाशों ने जबरन कार में डाल लिया होगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्राम सरैया के प्राथमिक विद्यालय के पास वाहन सवारों ने सुनील को फेंक कर वाहन वापस किया है। इसके आगे की जानकारी किसी को नहीं है।


सेल्समैन की हत्या का भी नहीं हो सका खुलासा
बेवर। कस्बा बेवर के मोहल्ला काजीटोला पश्चिमी निवासी रामकिशन के पुत्र सुनील पाल की भी लूट के बाद हत्या कर शव को गग्गरपुर आश्रम के आगे फेंक दिया गया था। सुनील कस्बा बेवर के श्रीराम कम्यूनिकेशन यूनिनार मोबाइल कंपनी में सेल्समैन का कार्य करता था। वह 13 मार्च 20114 को भोगांव से वसूली कर वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed