फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Gwalior, Bareilly put the jam on the way

ग्वालियर-बरेली मार्ग पर लगाया जाम

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Gwalior, Bareilly put the jam on the way
किशनी(मैनपुरी)। पिछले एक पखवाड़ा से जिले भर में हो रही अघोषित बिजली कटौती से बुरा हाल है। सोमवार को चार गांव के ग्रामीणों ने ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं नगर क्षेत्र में सात से आठ घंटे कटौती के चलते लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह नौ बजे फरैंजी, चतुरीपुर, भिटारा तथा खिदरपुर के ग्रामीणों ने फरैंजी के समीप ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं का कहना था कि जब से नए अधिशासी अभियंता आए हैं तभी से बिजली कटौती बढ़ी है। अधिशासी अभियंता के मौके पर न आने तक वह लोग जाम नहीं खोलेंगे। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाया लेकिन वह जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। कहा, फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। चक्की पर गेहूं की पिसाई नही हो पाती। दो घंटे बाद पहुंचे सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम लगाने वालों में सोनू कठेरिया, अजीत, शरद चौबे, मोहित श्रीवास्तव, शौर्य  कठेरिया, सुनील कठेरिया, जितेंद्र कठेरिया, मनोज कठेरिया, संजू त्यागी, सनी वाल्मीकि, भोले यादव, उत्तम यादव, जगदंबा आदि शामिल थे। वहीं नगर क्षेत्र में रविवार की रात और सोमवार की सुबह से सात से आठ घंटे बिजली कटौती रहने से उपभोक्ताओं का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


पूर्व में भी हो चुके हैं प्रदर्शन
अघोषित विद्युत कटौती को लेकर प्रदर्शन हो चुके हैं। दो दिन पूर्व कुसमरा में उपभोक्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाया था। शनिवार को उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र चौराईपुर पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी कोई प्रभावी कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे। वहीं बिजली कटौती के संबंध में एसडीओ मेवाराम का कहना है कि वह हर किसी का फोन रिसीव करते हैं। बारिश के मौसम के चलते कुछ क्षेत्रों में बिजली कटौती बढ़ी है। शीघ्र ही स्थिति सामान्य कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed