फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   For three months the gang rape of teenager

तीन महीने तक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 11 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 11 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
For three months the gang rape of teenager
गैंगरेप
 थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही आरोपी तीन महीने तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से मुक्त किशोरी ने एसपी हिमांशु कुमार से शिकायत की। एसपी ने थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।  
विज्ञापन


मामला थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाली एक विधवा की 16 वर्षीय पुत्री को गांव के ही रहने वाला आरोपी करीब तीन महीने पूर्व अगवा कर ले गए। आरोप है कि किशोरी को उक्त आरोपियों ने जिला कन्नौज के गांव बछियापुर में तीन महीने तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म किया। दो मई को आरोपी अपने साथियों के साथ किशोरी को बेचने के लिए जा रहे थे। तभी गांव निवासी एक महिला को देखकर युवती ने चीख पुकार शुरू कर दी। स्थानीय लोगों को एकत्रित होता देख आरोप उसे छोड़कर भाग गए। किशोरी थाना किशनी पहुंची लेकिन यहां से उन्हें भगा दिया गया। बुधवार को पीड़िता ने एसपी हिमांशु कुमार को शिकायती पत्र दिया। जिस पर एसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed