फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Eta claimed the lives of Kurawali wine

कुरावली की शराब ने ली एटा के लोगोें की जान

Mon, 18 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 18 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Eta claimed the lives of Kurawali wine
पकड़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना कुरावली क्षेत्र से भेजी गई जहरीली शराब की खेप ने ही एटा में 39 लोगों की जान ली है। सोमवार को खुलासा होने के बाद मैनपुरी पुलिस की नींद टूट गई। गांव गोकुलपुर में थाना पुलिस ने आरोपी अनिल के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे शराब सप्लाई के अन्य ठिकानों के बारे में पूछताछ कर रही है। गोकुलपुर में भी सन्नाटा पसरा है। 
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के गांव गोकुलपुर का रहने वाला अवैध शराब कारोबारी अनिल गैर जिलों में शराब की सप्लाई करता है। एटा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में पकडे़ गए शराब माफिया श्रीपाल ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। सोमवार सुबह थाना पुलिस ने आरोपी अनिल के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य जिलों के शराब माफियाओं और क्षेत्रों में तस्करी के बारे में पूछताछ कर रही है। अनिल की गिरफ्तारी से ये बात भी साबित हो गई है कि कुरावली क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार बेखौफ संचालित हो रहा है। 
विज्ञापन

दूसरी ओर, गोकुलपुर गांव में पुलिस कार्रवाई के चलते सन्नाटा पसरा है। गांव में केवल महिलाएं ही मिलीं। पुरुष वहां से भाग गए। 
बता दें कि एटा में जहरीली शराब पीने से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस जांच में पता चला कि जो शराब उक्त लोगों ने पी थी वह कुरावली के गांव गोकुलपुरा से आई थी। इसके बाद मैनपुरी पुलिस ने सोमवार को गांव में दबिश दी। इससे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव में घरों पर सिर्फ महिलाएं ही दिखीं। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी एटा पुलिस को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिछवां थाना क्षेत्र में भी कच्ची शराब का धंधा पुलिस के संरक्षण में जोरों पर चल रहा है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना क्षेत्र में एटा से बाइकों पर लादकर शराब लाई जाती है। थाना कुरावली के गांव अलूपुरा से भी शराब की खेप पहुंच रही है। गांव बुर्रा, सहारा, सिमरई, नगला बलू, बिछवां, कुबेरपुर, करीमगंज, मरहरी, गनेशपुर, देवगंज, मधुपुरी, किन्हावर, भवीचंदपुर समेत कई गांवों में धड़ल्ले से कच्ची शराब की बिक्री हो रही है। इन गांवों में शाम होते ही ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणाें का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक नहीं लगी तो यहां भी एटा जैसा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed