{"_id":"579a423f4f1c1b365a21ead4","slug":"daylight-murder-of-a-dalit-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित दंपति की दिनदहाड़े हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित दंपति की दिनदहाड़े हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दुकानदार ने उधारी के मात्र 15 रुपये नहीं मिलने पर गुरुवार को दलित दंपति की दिनदहाडे़ कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्याकांड से गुस्साई भीड़ ने घर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आरोपी को परिवार सहित जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को हटाकर घर का दरवाजा तोड़कर आरोपी को बाहर निकाला। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक नट जाति से है, जो अनुसूचित जाति में आते हैं। बताते चलें कि यह लोग खुद को महादलित घोषित करने की मांग करते आ रहे हैं।
वारदात थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव लखनीपुर में हुई। गांव लखनीपुर निवासी भारत नागर (45) और उसकी पत्नी ममता (40) खेतों में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ दिनों पहले उन्होंने गांव में ही परचून की दुकान चलाने वाले अशोक मिश्रा से करीब 15 रुपये का सामान उधार लिया था। गुरुवार सुबह पति-पत्नी धान की रोपाई करने खेतों की ओर जा रहे थे। भूख लगने पर उन्होंने अशोक के पास स्थित दूसरी दुकान से बिस्कुट के पैकेट खरीदे। इस पर अशोक ने दोनों को रोका और उधारी के 15 रुपये मांगे। इसे लेकर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पति-पत्नी कुछ आगे बढे़ ही थे कि अशोक कुल्हाड़ी लेकर उनके सामने आ गया। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अशोक ने भारत की गर्दन पर कई वार कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी ममता के सिर पर भी अशोक ने कुल्हाड़ी से वार किया। इससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने भागकर घर का दरवाजा बंद कर लिया।
दिनदहाडे़ हुए दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची। इसी बीच कुछ लोगों ने आरोपी के घर पर मिट्टी का तेल डालकर अशोक को परिवार समेत जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को रोका। इसके बाद दरवाजा तोड़कर आरोपी को बाहर निकाल हिरासत में ले लिया। एसपी देवरंजन वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। मृतक के भाई रामऔतार की तहरीर पर अशोक और उसकी पत्नी रजनी के खिलाफ हत्या और एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन
उधारी के रुपये का विवाद में अशोक ने दंपति की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। कुछ लोगों ने घटना के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है।
- देवरंजन वर्मा, एसपी मैनपुरी