फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dalit woman shot dead in Mainpuri

मैनपुरी में दलित महिला की गोली मारकर हत्या

Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dalit woman shot dead in Mainpuri
यहां हुई थी महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के गांव मनौना में शनिवार दोपहर नींव खोदने के दौरान हुए विवाद में एक ठाकुर जाति की महिला ने दलित महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में महिला सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। 
विज्ञापन


मरने वाली महिला सरला देवी (47) पत्नी रमेश चंद निवासी गांव मनौना थी। रमेशचंद्र नेवी में टेक्निकल आफिसर के पद पर कार्यरत हैं। बेटा राहुल भी नेवी में ही कार्यरत हैं। मृतका छोटा पुत्र चिराग अभी पढ रहा है। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सरला देवी ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव की शिखा और उसकी मौसी से 14 बिस्वा जमीन खरीदी थी। शिखा की बहन पूनम तोमर और उसका पति जितेंद्र सिंह जमीन पर कब्जे का विरोध कर रहे थे। एक सप्ताह पूर्व ही सरला देवी मुंबई से अपने बेटे राहुल के साथ जमीन देखने गांव में आई थी। शनिवार को वह घटना के वक्त जमीन पर निर्माण के लिए नींव खोदवा रही थी, तभी पूनम और उसका पति वहां पहुंच गया और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली गलौच करने लगे। इसी दौरान पूनम ने अपने ब्लाउज से तमंचा निकालकर सरिता को गोली मार दी। अन्य लोगों ने राहुल के साथ मारपीट की। आरोपियों के फरार होने के बाद बदहवास राहुल अपनी लहूलुहान मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कराई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

 -पुलिस ने मृतका के बेटे राहुल की तहरीर पर  पूनम, उसके पति  जितेंद्र तोमर, नत्थू शाक्य, देशपाल और भूरा के खिलाफ हत्या व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गी है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिगंबर कुशवाह, एएसपी मैनपुरी

आरोपी महिला से डरती है बहन भी
मैनपुरी। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोगाें ने बताया कि पूनम और शिखा को ननिहाल मनौना में नाना की जमीन मिली थी। जिसमें उनका बराबर का हिस्सा था। एक हिस्सा मौसी के नाम था। शिखा और मौसी ने अपना हिस्सा मृतका सरला को बेंच दिया था। जबकि पूनम ने अपनी जमीन का हिस्सा गांव निवासी तेजपाल नाई और नत्थू शाक्य को बेंचा था। वह अब बाकी की जमीन को अपना बताते हुए सरला को कब्जा नहीं करने दे रही थी। बहन शिखा भी पूनम के गुस्सैल स्वभाव और डर की वजह से जमीन बेचने के बाद गांव नहीं आती थी।

ब्लाउज में छुपाकर लाई थी तमंचा
कुरावली। आरोपी महिला पूनम तमंचे को अपने ब्लाउज में छिपाकर लाई थी। घटना के समय मौके पर मौजूद मृतका के पुत्र और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने आते ही पहले तो जातिसूचक गालियां दी। इसके बाद ब्लाउज में छुपाकर रखा तमंचा निकालकर सरला को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed