फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Chain snatcher was arrested ,one ranaway

चेन खींचकर भाग रहा लुटेरा दबोचा, एक भागा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Chain snatcher was arrested ,one ranaway
मैनपुरी। शुक्रवार को बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचा दिखाकर कार से उतरते ही एक महिला के गले से जंजीर खींच ली और भाग निकले। कार में बैठे भाई और चालक ने लुटेरों का पीछा शुरू कर दिया। स्टेशन रोड पर कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक गिरते ही दोनों लुटेरे बाइक छोड़कर भागने लगे। लोगों ने एक लुटेरे को पकड़कर जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद बाइक में आग लगा दी। जब तक दमकल आई बाइक जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी मनोज शुक्रवार को चालक श्रीकांत राठौर के साथ आगरा से अपनी बहन शकुंतला देवी निवासी फीरोजाबाद को लेकर आए थे। गाड़ी से उतर कर जब शकुंतला घर जा रही थी तभी शाम 4:30 बजे के लगभग सफेद रंग की बाइक (यूपी82एस/2848) पर सवार दो लुटेरे वहां पहुंच गए। पीछे बैठे लुटेरे ने शकुंतला की कनपटी पर तमंचा लगाकर उनके गले में पहनी चेन खींच ली।
विज्ञापन

चेन लूटने के बाद जब लुटेरे बाइक लेकर भागने लगे। कार में बैठे मनोज, श्रीकांत और आगरा निवासी उमाकांत ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा शुरू कर दिया। उमाशंकर के अनुसार एक लुटेरे ने फायर भी किया लेकिन वह किसी तरह से बच गए। स्टेशन रोड पर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के समीप कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक गिर गई। बाइक गिरते ही दोनों लुटेरे बाइक छोड़कर भागने लगे। कार में बैठे लोगों द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने दौड़कर एक लुटेरे को दबोच लिया। भीड़ ने पकड़े लुटेरे की जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने जब तक दमकल बुलाई तब तक बाइक जलकर नष्ट हो गई। कोतवाली में पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राहुल तिवारी निवासी मोहल्ला चतुर्भुज थाना अलीगंज जनपद एटा बताया। भागे साथी का नाम कन्हैया निवासी अलीगंज एटा बताया। घटना के संबंध में मनोज ने कोतवाली में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस राहुल से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed