फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bucks to grab the young man killed

रुपया हड़पने के लिए की युवक की हत्या

Wed, 27 Jul 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 27 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Bucks to grab the young man killed
हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना करहल क्षेत्र के गांव असरोही में मंगलवार को कुएं में युवक का शव मिलने के बाद पत्नी ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हत्या के पीछे जमीन के रुपया हड़पने की बात कही जा रही है। युवक के शरीर पर गोली लगने के निशान थे। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


 गांव असरोही निवासी प्रमोद कुमार गलत सोहबत में पड़कर शराब और जुआ खेलने लगा था। सोमवार को गांव निवासी बिहारी, शिवकुमार और छोटा उर्फ छोटे लाल उसे घर से बुलाकर ले गए थे। जिसके बाद वो घर नहीं लौटा मंगलवार दोपहर उसका शव गांव स्थित एक कुएं में पड़ा मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार देर रात पत्नी रीता देवी ने थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा है कि उक्त आरोपी उसे शराब और जुआ खेलने के लिए साथ ले गए थे। देर शाम आरोपी छोटा खेत में खून के निशान को मिट्टी से ढक रहा था। रात को गोली चलने की आवाज भी उसने सुनी थी। परिवारीजनों की मानें तो कुछ समय पूर्व ही मृतक ने लाखों की जमीन बेची थी। उसका रुपया हड़पने के लिए आरोपियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed