{"_id":"4f1b802169e9c2134e6551a050173b86","slug":"bolero-kisni-legislator-killed-in-a-bus-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक किशनी की बोलेरो में बस ने मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक किशनी की बोलेरो में बस ने मारी टक्कर
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में विधायक किशनी की बोलेरो में बुधवार की दोपहर प्राइवेट बस के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। रोड पर जा रही एक छात्रा विधायक के चालक की सजगता के चलते बच गई। बस दौड़ा रहे चालक को ईशन नदी पुल पर लोगों ने पकड़कर मारपीट कर घायल कर दिया। विधायक ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार की दोपहर 2:30 बजे के लगभग विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया बोलेरो से भांवत चौराहा की तरफ से ईशन नदी पुल की ओर जा रहे थे। जब उनकी बोलेरो रघुवीर कोल्ड स्टोरेज के समीप पहुंची तभी पीछे से जा रही तेज रफ्तार के बस चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो चालक की सजगता के चलते साइकिल से बोलेरो के आगे जा रही छात्रा बाल-बाल बच गई। टक्कर के बाद चालक बच लेकर ईशन नदी पुल की ओर भाग गया। वहां लोगों ने चालक को पकड़कर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीछे से पहुंचे विधायक ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां चालक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें हैं। चालक ने अपना नाम रवींद्र निवासी बोझी थाना कुर्रा बताया है। वहां चालक का उपचार किया जा रहा है।