{"_id":"57bd8f214f1c1b7f59d5032e","slug":"bike-riders-couple-miscreants-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
डाका
क्षेत्र के घिरोर-जसराना मार्ग पर बुधवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दंपति से आभूषण, नकदी लूट ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी, लेकिन सुराग नहीं लगा।
फीरोजाबाद के थाना जसराना के गांव पचवा निवासी गिरीश कुमार बुधवार को बाइक से पत्नी सरिता देवी के साथ थाना क्षेत्र के गांव नाहिली साढ़ू के घर जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही पति-पत्नी घिरोर-जसराना मार्ग के समीप मुसियारी बंबा पर पहुंचे, तभी पीछे से अपाचे सवार तीन युवकों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। इसके बाद गिरीश की कनपटी पर असलाह सटाकर बदमाशों ने पत्नी सरिता की सोने की चेन और पेंडल, पर्स में रखी नकदी लूट ली। बदमाशों के भाग जाने के बाद चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।