फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Animal burglars kicked aged bullet, wounded

पशु चोरों ने वृद्ध को मारी गोली, घायल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Animal burglars kicked aged bullet, wounded
बेवर। थाना बेवर क्षेत्र में बीती रात भैंस चोरी होते देख वृद्ध ने शोर मचा दिया। चोरों ने वृद्ध के ऊपर फायर कर दिया। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों को आते देख चोर मैजिक में लदे चोरी के एक अन्य पशुओं को छोड़कर भाग गए। घायल वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना बेवर के ग्राम बघेला निवासी रामलखन (65) मंगलवार की रात घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। पास में ही उनकी एक भैंस और एक भैंसा बंधे थे। रात 12 बजे के लगभग चोरों ने उनके घर के बाहर बंधे भैंस तथा भैंसा को मैजिक में लाद लिया। आवाज सुनकर रामलखन जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो पशु चोरों ने जान से मारने की नियत से रामलखन के ऊपर सीधा फायर कर दिया। रामलखन के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गए। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके की ओर आने लगे। चोर ग्रामीणों को आते देख मैजिक को छोड़कर भाग गए। घटना की रिपोर्ट घायल के पुत्र रिंकू द्वारा थाना बेवर में दर्ज कराई गई है। घायल को उपचार के लिए मैनपुरी अस्पताल से चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया है। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया। भोगांव क्षेत्र के नौरगांबाद निवासी प्रेम कुमार ने भी जानकारी होने पर बेवर थाने पहुंचे। मैजिक सवार उसका भैंसा भी चोरी कर लाए थे। उसने अपने भैंसें की पहचान कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed