फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Accused of bank robbery arrested from Saharanpur

बैंक डकैती का एक आरोपी सहारनपुर से पकड़ा

Sat, 08 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 08 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Accused of bank robbery arrested from Saharanpur
बैंक डकैती का एक आरोपी सहारनपुर से पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
चार अप्रैल को केनरा बैंक में डकैती डालने वाले छह बदमाशों में से एक बदमाश को पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए बदमाश को साथ लेकर उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। इसी गिरोह ने एटा, रामपुर और शाहजहांपुर में भी बैकों में डकैती डाली थी।
विज्ञापन

  गत चार अप्रैल को केनरा बैंक की कचहरी रोड शाखा में बदमाशों ने डकैती डाली थी और 19.80 लाख रुपये लूट लिए थे। तीस मई को एटा में भी केनरा बैंक की शाखा में डकैती की वारदात हुई थी। एटा पुलिस ने शुक्रवार को अमरोहा के सतपाल सैनी गिरोह के एक बदमाश रिंकू उर्फ योगेश निवासी फजलपुर थाना बिलारी मुरादाबाद को गिरफ्तार अपने यहां हुई बैंक डकैती का खुलासा किया था।
विज्ञापन

   हालांकि एटा पुलिस ने दावा किया था कि मैनपुरी की बैंक डकैती में योगेश के शामिल नहीं था, लेकिन मैनपुरी पुलिस को उससे पूछताछ में ही घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। दोनों वारदात एक ही गिरोह ने की थी। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में दबिश देकर एक बदमाश रविंदर उर्फ छग्गे निवासी गांव सियोरा थाना कटरा जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बैंक लूट में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद हुई है। रविंदर एटा में हुई  बैंक डकैती की घटना में शामिल था। उसने पुलिस को बताया है कि बैंक डकैती में राजू राघव, सोनू ठाकुर निवासी दानगढ़ थाना डिबाई जिला बुलंदशहर, दीपू ठाकुर निवासी तुतौली थाना जैथरा जिला एटा और भारत सिंह पता अज्ञात व राजगगन निवासी जैथरा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  पूछताछ में उसने बताया कि सभी पहले एटा पहुंचे और उसके बाद बाइक से मैनपुरी आए। भारत सिंह एवं राजगगन ने बैंक की रेकी की थी। उनसे सटीक सूचना मिलने के बाद बाद ईशन नदी पुल पर खड़े अन्य बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सभी छह बदमाश तीन बाइकों पर बैठकर एटा भाग गए थे।

बैंकों को लूटता है यह गिरोह
मैनपुरी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त गैंग को बैंकों में डकैती डालता है। पूछताछ में रविंदर ने बताया कि उसके गिरोह ने मैनपुरी के अलावा, एटा, शाहजहांपुर और रामपुर में भी बैंक डकैतियों को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि गिरफ्तारी के समय भी उसके पास से काफी पैसा पुलिस को मिला है।


एटा की  बैंक डकैती में फरार बदमाश
बैंक डकैती में शामिल फरार बदमाशों में बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव दानगढ़ का निवासी राजू राघव, दिनेश ठाकुर, वीरेंद्र उर्फ वीपी सिंह, शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना अंतर्गत सियोरा निवासी रविंद्र उर्फ छंगे यादव, जैथरा निवासी गगन, गनेशपुर गंजडुंडवारा निवासी विनीत मिश्रा और एक अज्ञात शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed