{"_id":"671f17ba11242766218a0dbbdcac5f72","slug":"20-turtle-colony-recovered-from-gihar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिहार कालोनी से 20 कछुआ बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिहार कालोनी से 20 कछुआ बरामद
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात गिहार कालोनी में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने एक घर से 20 कछुआ बरामद किए। इनमें से 12 दुर्लभ प्रजाति के और अन्य सामान्य बताए गए। प्रभारी निरीक्षक ने दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कछुओं को वन विभाग की टीम को सौंप दिया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर गिहार कालोनी निवासी पुष्पेंद्र और रामलाल के घर छापा मारा। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घर से दो बोरियों में 20 कछुए बरामद किए। एक बोरी में आठ और दूसरी बोरी में 12 कछुए थे। सभी कछुए जीवित मिले। छापामारी कार्रवाई की जानकारी होते ही पुष्पेंद्र और रामलाल भाग गए। पुलिस कछुओं को कोतवाली लाई। वहां वन विभाग की टीम को कछुए सौंप दिए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस पुष्पेंद्र और रामलाल की तलाश में दबिश दे रही है।
पकड़े गए 20 कछुओं में से 12 कछुआ दुर्लभ प्रजाति के हैं। जिनकी प्रजाति जियोक्लिमी हैमिल्टोनी (ब्लैक पाण्ड टर्टल) है। वहीं आठ कछुआ सामान्य प्रजाति के हैं जिनकी प्रजाति लिस्सीमिस पुनकैटाटा (फ्लैपशेल टर्टल)है। सभी कछुओं को काली नदी में सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
संजीव कुमार, जिला वन अधिकारी