फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   10 people injured in road accidents

सड़क हादसों में 10 लोग घायल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
10 people injured in road accidents
मैनपुरी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम कटिन्ना निवासी करू, पप्पन की दादी की तेरहवीं बुधवार को थीं। दोनों भोगांव क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी अपने रिश्तेदार रिषभ को बाइक से बेवर से गांव ले जा रहे थे। जैसे ही वे बेवर-फर्रुखाबाद मार्ग पर कुछ दूरी पहुंचे, तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे टेंपो से बाइक टकरा गई। अनियंत्रित टेंपो भी पलट गया। इससे बाइक सवार तीनों के साथ ही टेंपो में बैठे रामनरेश, मुन्नी, नीलम निवासी कछपुरा थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद और करनवीर निवासी खिमसेपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

बुधवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र में ईशन नदी पुल के समीप गैस टैंकर और कार में टक्कर हो गई। दोनों के चालकोें में दो घंटे तक विवाद चलता रहा। बाद में दोनों में समझौता हो गया। थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम मदन निवासी किशनपाल अपने साथी शेरबहादुर और योगेंद्र सिंह के साथ स्कार्पियो से मैनपुरी आ रहे थे। सुबह आठ बजे के लगभग जब गाड़ी ग्राम परौंख के नजदीक भट्ठे के पास पहुंची तो ट्राली से जा टकराई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।          
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed