फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Cow Smugglers Clash With Police in UP four Arrested two Shot During Encounter

मैनपुरी में मुठभेड़: चार गो-तस्करों को पुलिस ने घेरा, मुठभेड़ में दो को लगी गोली; चार गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Oct 2025 10:26 AM IST
सार

मैनपुरी पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो गो-तस्कर जमीन पर गिर गए। उनके दो साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Cow Smugglers Clash With Police in UP four Arrested two Shot During Encounter
गो-तस्करों से मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में गो तस्करी करने वाले युवकों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दो गो-तस्कर गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं दो अन्य पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए गोवंश को मुक्त कराया है। 
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम को थाना घिरोर व थाना औंछा पुलिस व  सर्विलांस टीम  की संयुक्त कार्रवाई में आवारा गोवंश की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अनुज चौहान और उपनिरीक्षक दर्शन सिंह के साथ थाना औछा प्रभारी छत्रपाल सिंह और  सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद ग्राम फाजिलपुर के जंगलों में पुलिस टीम पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस से घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस ने भी आगे बढ़ते हुए मुकाबला किया। पुलिस फायरिंग में बाबूलाल पुत्र हजारीलाल निवासी गोबरिया बावडी कच्ची बस्ती थाना अनन्तपुरा जिला कोटा और शंकर पुत्र गौरू लाल निवासी शान्ति नगर थाना रानूपुर जनपद कोटा गोली लगने से घायल हो गए।  पुलिस ने उनके साथ मुकेश पुत्र मेम्बर निवासी सुतडा धनेसर थाना दाबी जनपद मूंदी राजस्थान और अजय पुत्र मुन्ना निवासी कर्मकापुरा थाना रानूपुर जनपद कोटा राजस्थान को गिरफ्तार किया है।  घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गो तस्करों से चार तमंचा मिले हैं। उनसे 74 गोवंश जिसमें कुछ के मुंह और पैर बंधे हुए बरामद किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
गोतस्करों को गिरफ्तार करने में घिरोर थानाध्यक्ष अनुज चौहान,थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ,उपनिरीक्षक दर्शन सिंह कास्टेविल नाहर सिंह ,विजय परमार,भानुप्रताप, सचिन चौधरी, पंकज मलिक,विक्रमप्रताप ,सर्विलाइन्स टीम मैनपुरी मौजूद रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed