फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   youth take oath for protecting the cow

युवाओं ने लिया गोरक्षा का संकल्प

Fri, 19 Dec 2014 11:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 19 Dec 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
youth take oath for protecting the cow
बाबा जय गुरुदेव संगत के तत्वावधान में गोरक्षा के लिए गुरुवार को कर्म मुक्ति प्रचार रैली निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि शाकाहार अपनाकर ही जीव रक्षा एवं स्वास्थ्य की रक्षा की जा सकती है।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित स्टेडियम में पूर्व विधायक अशोक चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गोरक्षा अभियान के तहत निकाली जा रही 11 दिवसीय रैली सफल होगी।
विज्ञापन


उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने एवं गोहत्या करने वाले को फांसी की सजा दिए जाने के लिए कानून में प्रावधान करने की मांग की। लोगों से अनुरोध किया कि वह शाकाहारी बनें और नशे का त्याग करें। जय गुरुदेव संगत आगरा मंडल के अध्यक्ष शिवपाल सिंह चौहान ने कहा कि गाय की रक्षा होगी, तभी देश की संस्कृति की रक्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राजनीतिक दलों के लोगों से मांग की कि वह गोहत्या बंद कराने और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने के लिए मिल जुलकर कानून बनाएं। इससे पूर्व बाबा जय गुरुदेव के चित्र पर उपस्थित लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया। रैली का समापन 28 दिसंबर को होगा। इसके बाद भांवत रोड स्थित रक्षपाल शर्मा के आवास पर सत्संग सभा आहूत की जाएगी। रैली में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। इस मौके पर श्याम सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह चौहान, सुशील, देवेंद्र, रवेंद्र, जयवीर, गोविंद, रक्षपाल शर्मा, राकेश, मोतीलाल वर्मा, सीताराम शर्मा, डाक्टर अनिल, मोहिनी, शीला देवी, नीलम, मुन्नी, संध्या, रनवीर सिंह, श्याम सिंह तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed