{"_id":"63ada6eb9bfe50315d7d5701","slug":"couple-swindles-ring-and-earrings-from-shopkeeper-showing-fake-message-of-payment-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में सराफा दुकानदार से ठगी: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर दंपति ले गए अंगूठी व बाली, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में सराफा दुकानदार से ठगी: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर दंपति ले गए अंगूठी व बाली, पुलिस कर रही तलाश
Thu, 29 Dec 2022 08:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:12 PM IST
सार
मैनपुरी में मोबाइल पर पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर दंपति, सराफा दुकानदार से जेवरात ठग ले गए। जब तक दुकानदार को पता चलता तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा चौराहा के पास स्थित सराफ की दुकान से दंपति 54 हजार रुपये की ठगी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपी दंपति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
करहल चौराहे के पास रहने वाले हमीद, बड़ा चौराहा के पास हमीद ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। 25 दिसंबर को उनकी दुकान पर दंपति आए। उन्होंने अंगूठी व बाली दिखाने को कहा। दंपति ने दो अंगूठी और बाली पसंद की। उनकी कीमत 54 हजार रुपये थी। महिला के पति ने ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही। इसके बाद 54 हजार का मैसेज उसके खाते के नंबर पर दिखा दिया और वहां से चले गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद हमीद के नंबर पर जब रुपयों का मैसेज नहीं आया तो उसने नंबर पर फोन किया। युवक ने कहा कि कुछ देर बाद रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे। काफी देर इंतजार के बाद भी रुपये नहीं आए। दुकानदार ने फिर फोन किया। तब फोन उठाने वाले शख्स ने कहा कि वह लखनऊ आ गया है। लौटकर नकद दे जाऊंगा। अगले दिन फोन स्विच ऑफ बताने लगा। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन