Mainpuri: पैसों के बंटवारे को लेकर प्रधान और रोजगार सेवक के बीच चले ईंट-पत्थर, एडीओ पंचायत के सामने भिड़े
मैनपुरी में खड़ंजा निर्माण के पैसों के बंटवारे को लेकर प्रधान व रोजगार सेवक भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। हैरान करने वाली बात यह रही कि यह सब एडीओ पंचायत के सामने हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में पैसों के बंटवारे को लेकर प्रधान और रोजगार सेवक के बीच ईंट-पत्थर चल गए। नजारा देख गांव के लोग हैरान थे। मौके पर एडीओ पंचायत भी मौजूद थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की।
मामला बेवर थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव का है। यहां के प्रधान हरेंद्र सिंह व रोजगार सेवक मनोज के बीच रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। मामले की जानकारी अधिकारियों को मिली तो वह हैरान रह गए। सूचना पर एडीओ पंचायत अरविंद सिंह जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे। वहां उनके ही सामने दोनों पक्ष के लोगों में तनातनी हो गई।
शांतिभंग ते तहत कार्रवाई की गई
कुछ ही समय में विवाद ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते ईंट पत्थर चलने लगे। दोनों पक्ष के बीच मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। रोजगार सेवक मनोज कुमार, प्रधान हरेंद्र सिंह को थाने ले गई। वहां रविवार को दोनों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
खड़ंजा निर्माण के भुगतान को लेकर हुआ विवाद
बताया गया कि पिछले कार्यकाल के दौरान तत्कालीन प्रधान ने टोडरपुर में खड़ंजा का निर्माण कराया था। इसका भुगतान दो वर्ष बाद हुआ है। इस भुगतान को निकालने को लेकर रोजगार सेवक व प्रधान के बीच कहासुनी होने लगी। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई।