फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Children are increasingly suffering from anaemia

UP: तेजी से इस बीमारी की चपेट में आ रहे बच्चे..कुपोषण से बड़ी समस्या, अस्पताल में भर्ती करने की पड़ रही नाैबत

Mon, 16 Jun 2025 06:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 16 Jun 2025 06:46 PM IST
सार

बच्चे तेजी से एनीमिया की चपेट में आ रहे हैं। इसके पीछे वजह बच्चों का गलत खानपान है। बच्चों को अस्पताल में भर्ती करने तक की नाैबत पड़ रही है। इसको लेकर चिकित्सकों ने आगाह किया है।
 

विज्ञापन
Children are increasingly suffering from anaemia
बच्चे की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में अब कुपोषण के बजाय बच्चों में एनीमिया (रक्त की कमी) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पास प्रतिदिन आने वाले औसतन 100 से अधिक मरीजों में से 20 से 25 बच्चे एनीमिया से पीड़ित पाए जा रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य ने इसका मुख्य कारण फास्ट फूड के अधिक सेवन और खानपान में बदलाव को बताया है।
विज्ञापन


डॉ. शाक्य के अनुसार, एनीमिया आयरन की कमी के कारण होता है, जिससे बच्चों में खून की कमी हो जाती है और वे बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। इस बढ़ती समस्या के चलते अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। 
विज्ञापन


 

प्रतिदिन जांचे जाने वाले 100 बच्चों में से 20-25 बच्चे एनीमिया से ग्रसित मिल रहे हैं, जिनमें से तीन से चार गंभीर बच्चों को तो अस्पताल में भर्ती करने की भी आवश्यकता पड़ रही है। जिला अस्पताल के बाल रोग वार्ड में बच्चों को भर्ती करने के लिए 30 बेड उपलब्ध हैं। डॉ. शाक्य ने बताया कि एनीमिया से पीड़ित बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए उनके परिजनों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

 

एनीमिया के प्रमुख कारण 
फास्ट फूड का अधिक सेवन : बच्चों द्वारा जंक फूड का अत्यधिक सेवन करना।
फल-फ्रूट का सेवन न करना : पौष्टिक फलों और सब्जियों की कमी।
पेट में कीड़े होना : पेट के कीड़े भी एनीमिया का एक बड़ा कारण हैं।
खेल-कूद में रुचि न लेना : शारीरिक गतिविधि की कमी भी अप्रत्यक्ष रूप से स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।

 
विज्ञापन

बचाव के उपाय:
- बच्चों को अधिक से अधिक दूध पिलाएं।
- बाजार के बजाय घर का बना खाना खिलाएं।
- पत्तेदार हरी सब्जियों का सेवन कराएं।
- समय-समय पर डॉक्टरों से जांच कराएं।
- बच्चों को पोषण युक्त भोजन दें और परिजनों को इसके प्रति जागरूक करें।

ये भी पढ़ें-UP:  आगरा में झमाझम बारिश....धंस गई सड़क और जमीन में समा गया युवक, हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed