{"_id":"58ee5fdd4f1c1b9f36cf795b","slug":"chauraahon-par-signal-phir-bhee-nahin-phaalo-hote-niyam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों पर सिग्नल, फिर भी नहीं फालो होते नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों पर सिग्नल, फिर भी नहीं फालो होते नियम
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
सिग्नल का उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो प्रमुख चौराहों पर सिग्नल लगे होने के बावजूद नियमों का पालन नहीं हो रहा है। पुलिस भी जनता को नियम पालन के लिए प्रेरित नहीं कर पा रही है।
शहर में जेल तिराहा और भावंत चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नल भी लगवाए गए थे। इसका आशय जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है। दोनों जगहों पर अभी तक न तो कोई ट्रैफिक गार्ड नियम बताने के लिए तैनात किया न ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान ही चलाया है। यही वजह है कि आए दिन होने वाले हादसों में लोग जान गवाते हैं।
रेड लाइट जलने पर भी वाहन स्वामी बेखौफ सड़क को पार करते हुए जान को जोखिम में डालता है। मगर न तो कोई टोकने वाला न हीं कोई कार्रवाई करने वाला मौजूद रहता है। इसी वजह से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। पूर्व में भावंत चौराहा को आइडियल चौराहा बनाए जाने की योजना थी वह भी कागजों में दब गई।
जनता को जागरूक करने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। पूर्व में यातायात माह के जरिए लोगों को जानकारी दी गई है। जनता को पुलिस के साथ सहयोग कर नियम पालन करना चाहिए। ताकि सुरक्षित यात्रा कर सकें।
विज्ञापन
- धर्मपाल सिंह, टीएसआई