फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Chaos at the wedding: kicking and punching between the baraatis and gharaatis police had to be called

शादी में बवाल: बराती और घरातियों में जमकर चले लात-घूसे, बुलानी पड़ गई पुलिस; तब मामला हुआ शांत

Sat, 10 May 2025 02:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 May 2025 02:17 PM IST
सार

मैनपुरी में एक शादी समारोह के दौरान बराती और घरातियों में जमकर लात घूंसे चले। मामला इस कदर बिगड़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। 
 

विज्ञापन
Chaos at the wedding: kicking and punching between the baraatis and gharaatis police had to be called
शादी बवाल (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के अरम सराय गांव में एक शादी समारोह उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब नशे में टल्ली बराती और घराती नाचने के दौरान आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिससे विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन




 

अरम सराय निवासी राजवीर की बेटी की बरात बृहस्पतिवार की रात टूंडला के नगला कुम्हारन से आई थी। मेहमानों का खूब आदर-सत्कार किया गया। जब बरात बैंड-बाजे के साथ दुल्हन के घर की ओर बढ़ रही थी, तभी नशे में धुत्त कुछ बराती और घराती नाचने लगे। नाचते-नाचते किसी बात पर उनके बीच बहस हो गई, जो पल भर में मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसी ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस के पहुंचने से पहले ही झगड़ा करने वाले भागने लगे। इस हाथापाई में बराती पक्ष के नगला कुम्हारन निवासी एसपी सिंह और अरम सराय के सुधीर दुबे घायल हो गए, जिनका पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस ने मौके से नगला कुम्हार निवासी रवि, मेरठ निवासी मोहित और बरात में किराए पर लाई गई कार के चालक टूंडला निवासी मुकेश और सुनील को पकड़ लिया। कार चालक ने घरातियों पर गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस के दखल और दोनों पक्षों के बीच सुलह के बाद शादी की बाकी रस्में शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। पकड़े गए लोगों को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया। इस घटना ने बेशक शादी के उत्सव में खलल डाला, लेकिन समझदारी से स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed