फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   "Call the husband of the victim woman and make a compromise."

Mainpuri News: ''पीड़ित महिला के पति को बुलाकर समझौता कराएं''

Tue, 10 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 10 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
"Call the husband of the victim woman and make a compromise."
फोटो 7 महिलाओं की शिकायतें सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य। स्रोत प्रशासन
मैनपुरी। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने सोमवार को ट्रांजिट हॉस्टल में घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं। नीलम की शिकायत सुनकर क्षेत्राधिकारी, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी से कहा कि महिला के पति को बुलाकर समझौता कराया जाए। यदि दो-तीन तिथियों में उपस्थित न हो तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। रामसिया उर्फ विलमेश और सुनीता देवी के प्रार्थना पत्रों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं-बालिकाओं को परेशान करने वालों के विरुद्ध पुलिस को जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उन्हें तत्काल न्याय दिलाने की दिशा में कार्य हो रहा है। बेटियों की पैदाइश से लेकर शादी तक की सभी जिम्मेदारियां सरकार ने ली है। टोल फ्री नंबर के साथ प्रत्येक थाने में महिला हेल्प-डेस्क की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी सरिता सेंगर, सरोजनी, संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रवेश कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला बंदियों की सुनी समस्यायें
महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार में महिला बंदियों से बैरक में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। महिला बैरक में 25 बंदी मिलीं। दो महिला बंदियों केे साथ एक-एक बच्चा भी था। इसके बाद में उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भोगांव का निरीक्षण कर विद्यालय स्टॉफ को बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। विद्यालय की छात्रा अमृता को स्कॉलरशिप परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed