फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bus mounts divider while overtaking a truck.

Mainpuri News: ट्रक को ओवरटेक करते समय डिवाइडर पर चढ़ी बस

Mon, 03 Aug 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bus mounts divider while overtaking a truck.
फोटो 21 राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-2 पर पलटी पड़ी रोडवेज बस। संवाद

विज्ञापन
करहल।

राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-2 पर सोमवार की सुबह नौरमई स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में चालक समेत तीन सवारियां घायल हो गईं।

शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस 15 सवारियों को लेकर दिल्ली से इटावा जा रही थी। सुबह करीब सात बजे एनएच- 2 पर गांव नौरमई स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक का कट लगने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। बस पलटने से बस चालक चालक अशोक कुमार निवासी भूमराईपुर थाना औंछा मैनपुरी को चोटें आई हैं। हादसे में बृजेश और उनकी पत्नी गुड्डी देवी निवासी ग्राम कर्री जनपद इटावा भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जसवंतनगर अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। पलटी बस को हाइड्रा की मदद से हटवा कर यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed