फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Burned copies mandate

शासनादेश की जलाईं प्रतियां

Mon, 18 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 18 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Burned copies mandate
जलाईं प्रतियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संविदा पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में भी आरक्षण व्यवस्था लागू की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 25 जुलाई को विधानसभा का घेराव और 30 जुलाई से प्रदेश में काम बंद हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान कर्मचारियों ने शासनादेश की प्रतियां भी जलाईं। वहीं राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के स्थानीय निकायों में संविदा पर 40 हजार सफाई कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति होनी है। जिसमें आरक्षण के अनुसार अलग अलग पदों का निर्धारण किया गया है। जिसका उप्र सफाई मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति विरोध करती है। स्थानीय निकाय शासकीय संकल्प में स्पष्ट किया गया है कि निकायों में सफाई कर्मचारियों के पदों पर केवल बाल्मीकि वर्ग की ही भर्ती का प्रावधान है। 40 हजार भर्ती प्रक्रिया में शासकीय संकल्प की अनदेखी की जा रही है। पूर्व में की गई भर्तियों में भी शासकीय संकल्प की अनदेखी की जा चुकी है। चेतावनी दी अगर ऐसा नहीं किया तो 25 जुलाई को विधानसभा का घेराव और 30 जुलाई से काम बंद हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद बाल्मीकि, पालिका सभासद शिवऔतार बाल्मीकि, सियाराम बाल्मीकि, प्रदीप, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed