फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   brother-in-law kept raping widowed sister-in-law on pretext of marriage In Mainpuri

Mainpuri: शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से दुष्कर्म करता रहा देवर, भाई की संपत्ति भी करा ली अपने नाम

Sat, 11 Feb 2023 09:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 09:57 PM IST
सार

मैनपुरी में युवक शादी का झांसा देकर अपनी विधवा भाभी से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब उससे शादी करने से मना कर रहा है। पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
brother-in-law kept raping widowed sister-in-law on pretext of marriage In Mainpuri
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से मानवता के शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक शादी का झांसा देकर दो साल तक अपनी विधवा भाभी से दुष्कर्म करता रहा। बहलाकर बड़े भाई की संपत्ति भी अपने नाम करा ली। अब उसने शादी से मना कर दिया। अपनी शादी कही दूसरी जगह तय कर ली। 

विज्ञापन

दो साल तक उसे पत्नी की तरह रखा

घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी विधवा शनिवार को अपने दो मासूम बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि दो साल पहले करंट की चपेट में आकर उसके पति की मौत हो गई है। इसके बाद बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी उस पर आ गई। इस पर देवर ने मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन


बताया कि देवर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ पति की तरह रहने लगा। वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। दो साल तक उसे पत्नी की तरह रखा। इस दौरान उसने बहला फुसलाकर पति के नाम की संपत्ति भी अपने नाम करा ली। इसकी जानकारी तक उसे नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दूसरी लड़की से तय कर ली शादी

बताया कि कुछ दिन पहले देवर ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने अपनी शादी किसी दूसरी लड़की से तय कर ली। घर वाले भी उसी की मदद कर रहे हैं। थाने में शिकायत की तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर वह न्याय के लिए एसपी के पास पहुंची। अभी वह अपने मायके इटावा में रह रही है। उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed