{"_id":"6a4d3e911b1378461907df15","slug":"brother-beaten-up-for-objecting-to-muddi-todna-ritual-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-162486-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मुड्डी तोड़ने का विरोध करने पर भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मुड्डी तोड़ने का विरोध करने पर भाई को पीटा
Tue, 07 Jul 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रमईहार में मुड्डी तोड़ने का विरोध करने पर युवक को भाई ने पीटकर घायल कर दिया। तमंचा दिखाकर धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गांव रमईहार निवासी दिवारी लाल ने बताया कि एसडीम के आदेश पर उनके खेत का सरकारी बटवारा हो चुका है। राजस्व टीम जगह की पैमाइश कर चिह्नांकन कर चुकी है।
5 जुलाई को उनका भाई हरिश्चंद्र खेत पर आया और पक्की मुड्डी उखाड़ कर कब्जा करने लगा। जानकारी होने के बाद वह खेत पर पहुंचे और विरोध किया। इस बात पर भाई हरिश्चंद्र उसके पुत्र रितिक, कृष्णकांत ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सीने पर तमंचा रख कर जान से मारने की धमकी दी गई। ग्रामीणों के आने पर हमलावर वहां से भाग गए। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि राजस्व टीम से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।