फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bride refuses to marry drunk groom IN mainpuri

UP: जयमाला से पहले DJ पर डांस के दौरान दूल्हे ने की शर्मनाक हरकत, दुल्हन बोली- कुछ हो जाए, इससे शादी न करूंगी

Mon, 11 Dec 2023 01:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Dec 2023 01:47 PM IST
सार


जयमाला की स्टेज के सामने डीजे पर दूल्हा अपने दोस्तों संग डांस कर रहा था। उसी दौरान दुल्हन ने जब दूल्हे के लड़खड़ाते हुए कदमों को देखा तो गुस्से से आग बबूला हो गई और शादी से मना कर दिया।

विज्ञापन
Bride refuses to marry drunk groom IN mainpuri
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल के गांव गंभीरा में शनिवार की रात द्वाराचार के बाद शराब के नशे में धुत दूल्हा डीजे पर झूमने लगा तो दुल्हन को समझते देर नहीं लगी कि वह शराबी है। बस फिर क्या था दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। सभ्रांत लोगों ने विवाद शांत कराया। उधर दुल्हन के साफ इंकार के बाद बरात बैरग ही वापस लौट गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गंभीरा निवासी ब्रजेश की पुत्री की बरात शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर से आई थी। घरातियों ने दरवाजे पर आई बरात की आवभगत की। खाने के बाद डीजे पर डांस का दौर शुरू हो गया। 
विज्ञापन


इस बीच जयमाला का समय भी नजदीक आ चुका था। तभी दूल्हा डीजे पर आ पहुंचा और झूमने लगा। दूल्हे के लड़खड़ाते कदमों को देख दुल्हन को समझते देर नहीं लगी कि वह नशे में धुत है। इस बीच दूल्हा ने दुल्हन को भी जबरदस्ती डीजे पर डांस कराने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तो दुल्हन भड़क गई और मना कर वहां से चली गई। उसने शराबी से शादी करने से साफ मना कर दिया। दोनों के लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मारपीट होने लगी। तब कुछ सभ्रांत लोगों ने मध्यस्तता कर विवाद को शांत कराया। 

 

रात भर पंचायत चलती रही लेकिन दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह एक शराबी के साथ अपना जीवन बर्बाद नहीं करेगी। परिजन ने भी उसका साथ दिया। आखिरकार तय हुआ कि शादी नहीं होगी। सोर प्रयास विफल होने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही बरातियों संग वापस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed