फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   boy died due to snake bite in Mainpuri who sleeping in room

Mainpuri News: सांप डसने से बालक की मौत, कमरे में सोते समय डसा; घर में मची चीख पुकार

Sun, 13 Oct 2024 04:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 04:37 PM IST
सार

मैनपुरी में सांप डसने से बालक की मौत हो गई। बालक कमरे में सो रहा था, तभी सांप ने डस लिया। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
boy died due to snake bite in Mainpuri who sleeping in room
सांप। (फाइल) - फोटो : स्रोत:ग्रामीण

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात कमरे में सो रहे नौ वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। रोने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। आनन-फानन बालक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के नवादा गांव का है। गांव निवासी विपिन यादव का पुत्र जानू (09) शनिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया था। देर रात को कमरे में घुसे सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद जानू की आंख खुल गई। वह दर्द की वजह से रोने लगा। उसके रोने की आवाज सुनकर माता पिता जाग गए। कमरे से सांप निकलता देख सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन


परिजन आनन फानन जानू को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। उधर सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed