फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Box will open today the fate of 4543 candidates

आज खुलेगा 4543 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Box will open today the fate of 4543 candidates
मैनपुरी। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से सभी नौ केंद्रों पर प्रारंभ होगी। मतपेटिकाओं में बंद जिले के 4543 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा। किसी के घर में दीवाली की खुशियां दोगुनी होंगी वहीं कइयों को मायूसी हाथ लगेगी। प्रशासन ने तैयारियों को देर शाम अंतिम रूप दिया। मतगणना की हर टेबल पर कैमरों को तैनात किया है ताकि गणना कार्मिकों के साथ एजेंटों की हर गतिविधि कैद हो सके।
विज्ञापन

 शनिवार को ब्लाक सदर में एसडीएम एसके सोनी और सीओ सिटी शैलेंद्र लाल ने मतगणना की व्यवस्थाएं परखीं। वहां निर्वाचन अधिकारी पीसी विश्वकर्मा से विस्तार से जानकारी ली। कहा कि मतगणना कार्मिक निर्भीक होकर काम करें। कार्य पूरी पारदर्शिता से किया जाए। एसडीएम ने कुरावली के मतगणना स्थल देवनागरी इंटर कालेज का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।  विकास खंड सुल्तानगंज की मतगणना एनडी कालेज भोगांव में होगी। वहीं ब्लाक बेवर की मतगणना आदर्श जनता इंटर कालेज बेवर में होगी।
विज्ञापन


एसडीएम भोगांव एमपी गुप्ता और सीओ तेजपाल सिंह ने दोनों मतगणना केंद्रों का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम समेत समस्त कक्षों में व्यवस्थाएं देखीं मतगणना स्थल पर बेरीकेडिंग, बिजली की व्यवस्था, लाउडस्पीकर तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम को व्यवस्थित ढंग से करने के लिए निर्देश दिए। देर शाम तक मतगणना स्थल पर व्यवस्थाएं चौकस कर दीं गईं। एसडीएम ने कहा कि मतगणना स्थल के अंदर केवल ऐजेंट ही जा सकेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


घिरोर ब्लाक क्षेत्र की मतगणना दयानंद इंटर कालेज पर होगी। परियोजना निदेशक विजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सत्यप्रकाश सिंघल ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। मतगणना आठ कक्षों में होगी। प्रत्येक कक्ष में दो-दो टेबलें लगाई गई हैं।


इस मौके पर एसडीएम रामचंद्र यादव, आरओ पीके सिंघल, बीडीओ अब्दुल माजिद मौजूद थे। करहल की मतगणना जैन इंटर कालेज में होगी। एसडीएम विजय प्रताप ने व्यवस्थाएं परखकर आवश्यक निर्देश दिए। किशनी में मतगणना रामसिंह महाविद्यालय में होगी। शनिवार को डीएम चंद्रपाल सिंह और एसपी राकेश शंकर ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की व्यवस्थाएं देखीं। दोनो अधिकारियों ने सीओ टीपी सिंह तथा थानाध्यक्ष को कल होने वाली मतगणना को लेकर सतर्क रहने के साथ पीएसी बल के साथ कांबिंग करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मतगणना निष्पक्ष होगी मतगणना के बाद जीते हुए व हारे हुए प्रत्याशी शांति से अपने घर जाएंगे। मतगणना के दौरान व बाद में शांति व्यवस्था को खराब करने वाले लोग किसी भी प्रकार से बक्से नहीं जाऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed