फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bolero tree crashed into uncontrolled, eight injured

अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, आठ घायल

Sun, 26 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 26 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bolero tree crashed into uncontrolled, eight injured
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना किशनी क्षेत्र में कुसमरा मार्ग पर एक अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार तीन बच्चों से समेत एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। जिला कन्नौज निवासी जवाहर लाल फीरोजाबाद से जखइया की जात कर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव हलौल पुरवा निवासी जवाहरलाल (52) शनिवार को नाती धर्मेंद्र (2 माह) का मुंडन संस्कार कराने परिवारीजनों के साथ बोलेरो से फीरोजाबाद गए थे। रविवार सुबह वापस लौटते समय कुसमरा क्षेत्र में बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में गीता देवी  (50), पूजा देवी (40), सावन श्री (50), जवाहर लाल (52), प्रताप सिंह (42), कृष्णा (05), तुलसी (04) और धर्मेंद्र चार माह पुत्र प्रताप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

 
बाल न बांका कर सके..
मैनपुरी। हादसे में बोलेरो में सवार सभी लोग जख्मी हुए हैं, लेकिन दो माह के धर्मेंद्र को मामूली खरोंच आई हैं। परिवारीजनों के मुताबिक टक्कर के बाद बोलेरो से छिटककर वो करीब दस फीट दूर जाकर गिरा था। ऐसे में उसका सुरक्षित होना किसी चमत्कार से कम नहीं है। पिता प्रताप का कहना था कि बच्चों के साथ भगवान होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed