{"_id":"ffd546e886dea91d3c3721411e5fe4a4","slug":"bolero-collided-with-a-tractor-trolley-three-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बोलेरो, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बोलेरो, तीन की मौत
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा मार्ग पर ग्राम जरामई के पास ट्रैक्टर-ट्राली और बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अचानक सामने से ट्रैक्टर-ट्राली आ जाने के कारण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद वह सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जाकर घुस गई।
हादसा बुधवार सुबह छह बजे हुआ और मरने वालों में शिवचरण (45) भोगांव के मोहल्ला गड्ढा के रहने वाले थे। उनके अलावा उनकी नाती अंशिका (5) और पौत्र शिवम (14) की भी हादसे में मौत हो गईं। बताया जा रहा है कि शिवचरण क ा बेटे प्रमोद एक हादसे में घायल हो गए थे और उनका आगरा के एक नर्सिंग होम में उपचार चल रहा है। हादसे के वक्त परिवारवाले बोलेरो से उसके पास आगरा जा रहे थें। बोलेरो में शिवचरण के अलावा उनक दो पुत्री मनोरमा व रिंकी, रिंकी की पुत्री अंशिका (5), प्रमोद का पुत्र शिवम (14), मनोरमा की पुत्री प्राची (4) औैर शिवम का दोस्त राहुल निवासी वीरपुर सवार थे। बोलेरो को शिवचरन का दूसरा पुत्र दीपक चला रहा था। जानकारी पर पहुंची हाइवे मोबाइल और एंबुलेंस सभी को जिला अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने अंशिका और शिवम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत देखते हुए राहुल और शिवचरन को आगरा रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने बताया कि रास्ते में शिवचरन की भी मौत हो गई, राहुल की हालत भी गंभीर बनी है। मनोरमा जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं।