फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Body of quack doctor found hanging in Mainpuri

Mainpuri: फंदे पर लटकता मिला झोलाछाप का शव, दरवाजा तोड़कर निकाला गया बाहर, पुलिस कर रही जांच

Sun, 26 Feb 2023 07:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 07:23 PM IST
सार

मैनपुरी में झोलाछाप डॉक्टर का शव फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Body of quack doctor found hanging in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक झोलाछाप का शव फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।   

विज्ञापन


घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के सहन गांव की है। यहां झोलाछाप अंकित कुमार (24) अपना क्लीनिक चला रहा था। रविवार को उसका शव दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। परिजन ने हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

गांव में किराए के मकान में रह रहा था

बताया गया कि अंकित, फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के नगलाराम गांव का रहने वाला है। वह सहन गांव में किराए के मकान में रह रहा था। गांव में ही एक दुकान में लोगों को दवा देता था। रविवार की सुबह लोगों ने दुकान के अंदर खिड़की से झांककर देखा। इस पर अंकित का शव पंखा के कुंडा से फंदे पर लटकता दिखाई दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा अंदर से बंद था

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जयश्याम शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। दरवाजा अंदर से बंद था। तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed