फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Blew out procession effigy of the central government

जुलूस निकालकर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Blew out procession effigy of the central government
मैनपुरी। कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में ‘किसान बचाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ और वादा निभाओ आंदोलन कर केंद्र सरकार के पुतले फूंके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिले की 80 न्याय पंचायतों में से करीब 50 न्याय पंचायतों में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर भ्रमण कर कलक्ट्रेट पर केंद्र सरकार केे पुतले का दहन किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश दोनों ही सरकारें जनविरोधी हैं। कांग्रेस किसान और आम जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह नौ बजे से कांग्रेसी सड़कों पर आने शुरू हो गए थे। शहर अध्यक्ष आराधना गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों के विशाल काफिले के साथ शहर भ्रमण कर केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों को गिनाया। जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार किसान के मुंह से निवाला छीनने की साजिश रच रही है। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। कलक्ट्रेट पहुंचकर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी के बीच केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव एवं शहर प्रभारी आदित्य यादव, प्रेमशंकर शर्मा, प्रकाश प्रधान, अजय दुबे, अरविंद तिवारी, आशीष राना, पीसी चतुर्वेदी, रामौतार वर्मा, भीमसेन नैयर, रघुनंदन कठेरिया, शेखर गुप्ता, समीर राजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर ब्लाक के ग्राम ईकरी में केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून किसानों के साथ धोखा है। कांग्रेस इसे किसी कीमत पर लागू नहीं होने देगी। प्रदेश महासचिव प्रेमशंकर शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसान एवं जनविरोधी है। जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि आंदोलन में जिले के किसानों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है। जो संकेत देता है कि किसान केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान हैं। इस मौके पर फैयाज अहमद सिद्दीकी, सतीश चंद्र यादव, चंद्रप्रकाश दुबे, धीरज श्रीवास्तव, मनोज चतुर्वेदी, मतीन सिद्दीकी, संतोष यादव, जयपाल सिंह, सुबोध यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रदेश और जिले के पदाधिकारी जिले भर की न्याय पंचायतों में होने वाले प्रदर्शन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed