{"_id":"187e1dc5e234151ff885425124aa2f7f","slug":"bku-ultimatum-given-to-the-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन को दिया चार जनवरी तक का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन को दिया चार जनवरी तक का अल्टीमेटम
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 19 Dec 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन गायों के आतंक से परेशान क्षेत्रीय किसानों और भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भी कोसमा चौराहे के समीप धरना प्रदर्शन किया।
यूनियन जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत की अपील के बाद भी किसान धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुए तो यूनियन के मंडल अध्यक्ष धर्मवीर यादव को सूचना दी गई। दोपहर बाद धरना स्थल पर पहुंचे धर्मवीर यादव ने प्रशासन को चार जनवरी तक का अल्टीमेटम देते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की।
बताते चलें कि पिछले चार दिनों से वन गायों की समस्या को लेकर कोसमा चौराहे के समीप भाकियू कार्यकर्ता और क्षेत्रीय किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को एडीएम के आश्वासन के बाद जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने धरना स्थगित करने की घोषणा तो कर दी थी लेकिन गुरुवार को भी कार्यकर्ता और किसान धरने पर बैठ गए।
सूचना पर पहुंचे मंडल अध्यक्ष धर्मवीर यादव ने किसानों को समझाया और प्रशासन को चार जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने घोषणा की कि यदि चार जनवरी तक वन गायों की समस्या के निजात के लिए प्रशासन ने कोई ठोस पहल नहीं की तो पांच जनवरी से वह भी किसानों के साथ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। धर्मवीर यादव के समझाने के बाद क्षेत्रीय किसानों ने भी धरना स्थगित कर दिया।