फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BJP district ministers 11-year-old son shot dead due to enmity

Mainpuri Murder: रंजिश के चलते भाजपा जिलामंत्री के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या, प्रधानपति गिरफ्तार

Fri, 31 Mar 2023 11:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 31 Mar 2023 11:35 AM IST
सार

प्रधानी की रंजिश में एक 11 वर्षीय बालक की हत्या की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस भी सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहती। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। इसको लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
BJP district ministers 11-year-old son shot dead due to enmity
मौके पर पहुंच जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गांव मुड़ई में बृहस्पतिवार की रात एक दावत कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद वर्तमान प्रधानपति ने भाजपा जिलामंत्री व पूर्व प्रधान के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। सूचना पर एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी व साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मुड़ई निवासी भाजपा के जिला मंत्री व पूर्व प्रधान सुखराम सिंह राजपूत बृहस्पतिवार की देर शाम पड़ोस के रहने वाले उपेंद्र सिंह के पुत्र के मंडप कार्यक्रम में गए थे। वहां वर्तमान प्रधानपति अनुपम गुप्ता, रमन, रूपेंद्र और अरविंद, पुष्पेंद्र भी दावत में आए हुए थे। रजिश के चलते अनुपम गुप्ता ने सुखराम सिंह को गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी व साथियों ने हाथपाई कर दी।
विज्ञापन


अनुपम ने अपनी पिस्टल निकाल कर फायरिंग करना शुरू कर दिया। सुखराम भागकर घर में घुस गए। वहां आरोपी व साथी फायरिंग करते रहे। सुखराम के 11 वर्षीय बेटे सनी को छत पर खड़ा देख अनुपम ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हएु भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन फानन में सनी को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन से घटना की जानकारी ली। देर रात ही दबिश देकर आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रधानी चुनाव से पनपी रंजिश
अनुपम गुप्ता की पत्नी निकिता गुप्ता मौजूदा प्रधान है, वही पूर्व प्रधान सुखराम भाजपा में जिला मंत्री हैं। वर्ष 2020 में हुए प्रधानी के चुनाव से ही दोनों पक्षों में तनाव चला आ रहा था। सुखराम सिंह ने भी 2020 में प्रधानी का चुनाव लड़ा था जिसमें वह हार गए थे। तभी से दोनों के बीच रंजिश पनप गई। बृहस्पतिवार को भी दोनों पक्ष दावत कार्यक्रम में आमने सामने आए तो यह घटना हो गई।

गांव में पुलिस बल तैनात
प्रधानी की रंजिश में एक 11 वर्षीय बालक की हत्या की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस भी सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहती। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। इसको लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

दावत कार्यक्रम में विवाद के बाद घटना हुई, आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। -राजेश कुमार, एएसपी मैनपुरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed