{"_id":"66814047cdc5df2a860be210","slug":"bjp-booth-president-committed-suicide-by-hanging-himself-in-mainpuri-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने फांसी लगाकर दी जान, घर के कमरे में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने फांसी लगाकर दी जान, घर के कमरे में लटका मिला शव
Sun, 30 Jun 2024 04:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:54 PM IST
सार
भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के कमरे में लटका मिला। घरवालों ने देखा तो रोना-पिटना मच गया।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाजपा के बूथ अध्यक्ष दन्नाहार ने किसी कारण के चलते शनिवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
दन्नाहार निवासी संजीव दुबे उर्फ छोटू (32) भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। शनिवार की रात करीब 10 बजे वह खाना खाने के बाद अपने कमरे के बाहर बने बरामदे में चारपाई डाल कर सो गए थे। रात में किसी समय संजीव ने बरामदे में लगे पंखा के कुंडे में अंगौछा का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
रविवार की सुबह जब भाभी ने बरामदे में आकर देखा तो संजीव का शव फंदे पर लटकता देख उनकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बूथ अध्यक्ष के शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर किसी भी परिजन के पास कोई वजह नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि चार भाइयों में संजीव तीसरे नंबर के थे। सबसे छोटा भाई सेना में है और दो बडे़ भाई बाहर रह कर नौकरी कर रहे हैं। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है।