फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Beauty parlor operator pressurizing women staff to do prostitution in Mainpuri

UP: संचालिका अपने ब्यूटी पार्लर में चलाती है सेक्स रैकेट, स्टाफ पर देह व्यापार करने का बना रही दबाव

Tue, 28 May 2024 05:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 May 2024 05:57 PM IST
सार

शहर कोतवाली क्षेत्र में संचालिका अपने ब्यूटी पार्लर में सेक्स रैकेट चलाती है। स्टाफ पर देह व्यापार करने का दबाव बना रही है। 

विज्ञापन
Beauty parlor operator pressurizing women staff to do prostitution in Mainpuri
crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ब्यूटी पार्लर का संचालन करने के साथ ही स्टाफ की महिलाओं पर देह व्यापार के धंधे में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। जो भी खिलाफत करता है संचालिका उसे धमकाती है। एक युवती को मना करने पर पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी का है। यहां की रहने वाली युवती ने एसपी विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वह मूल रूप से फिरोजाबाद की रहने वाली है। वह कोतवाली क्षेत्र में अपनी एक रिश्तेदार के यहां स्टेशन रोड पर रह रही है। वह शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर काम सीख रही है। 
विज्ञापन


इसकी संचालिका दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला है जो कि वर्तमान में शहर में ही रह रही है। बताया कि संचालिका नाबालिग लड़कियों को लाकर उनसे देह व्यापार कराती है। उस पर भी देह व्यापार के धंधे में शामिल होने का दबाव बनाया गया। जब कोई विरोध करते हैं तो उन्हें व परिवार के लोगों को मरवाने की धमकी दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालिक कई लड़कियों को बेच भी चुकी है, उन लड़कियों में से एक लड़की वह भी है। अपने धंधे में शामिल करने के लिए उसे करंट लगाया गया। अब वह उस से व अन्य लड़कियों से गलत कार्य कराती है। विरोध करने पर सोमवार को उसकी पिटाई करते हुए मोबाइल और नकदी छीन ली गई। पीड़िता ने गलत धंधा बंद कराए जाने व धंधे में शामिल लड़कियों को मुक्त कराने की मांग की है। संचालिका व साथी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed